कमांडो, 27 IPS, 90 और PPS... छावनी बनी अयोध्या, चप्पे चप्पे पर जवान, AI तकनीक से रखी जा रही नजर
अयोध्या में सुरक्षा
व्यवस्था मजबूत रखने के लिए एटीएस कमांडो, यूपी पुलिस, एनडीआरएफ और पीएसी के जवानों के अलावा पहली बार निजी सुरक्षा एजेंसी की भी मदद ली गई है
रेड और येलो जोन में बंटा अयोध्या
यूपी पुलिस की बात करें तो यहां यूपी पुलिस ने 3 डीआईजी की तैनाती की है. यही नहीं, 27 आईपीएस, 100 पीपीएस लेवल के अधिकारी, 325 इंस्पेक्टर, 800 सब-इंस्पेक्टर और 1000 से अधिक कॉन्स्टेबल को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए तैनात किया गया है. सुरक्षा में कोई चूक न रहे, इसके लिए इसे रेड जोन और येलो जोन में बांटा है. रेड जोन में पीएसी की 3 बटालियन तैनाती है, जबकि येलो जोन में 7 बटालियन तैनात है.
निजी सुरक्षा एजेंसी भी रखेगी नजर
पुलिस के अलावा अयोध्या में 22 जनवरी को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी की भी मदद ली जा रही है. अयोध्या में निजी सुरक्षा एजेंसी SIS मोर्चा संभाल चुकी है. कंपनी के डायरेक्टर ऋतुराज सिन्हा का कहना है कि हम अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के लिए एआई (AI) तकनीक की भी मदद ले रहे हैं.
एआई से इस तरह पकड़े जाएंगे संदिग्ध
कंपनी के डायरेक्टर ने बताया कि, अगर कोई हिस्ट्रीशीटर मंदिर परिसर के आसपास आएगा तो कुछ ही सेकेंड में एआई टेक्निक के जरिये कैमरे से उसकी पहचान हो जाएगी. उन्होंने बताया कि इसके लिए हमने पहले यूपी पुलिस ने अपराधियों का एक डेटाबेस लिया था. इसे डेटाबेस को हमने एआई टेक्नोलॉजी से जोड़ दिया. इसके बाद अब अगर इन डेटा में मौजूद कोई भी अपराधी दिखेगा तो कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से उसकी पहचान करके कंट्रोल रूम में मैसेज भेजेगा.

Comments