अरब सागर में युद्धपोत तैनात कर दिए गए हैं, हालत बिगड़ते नजर aa rahe hai ?
अरब सागर में युद्धपोत तैनात कर दिए गए हैं, हालात बिगड़ते दिख रहे
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने साफ कहा कि देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए पश्चिमी तट पर युद्धपोत तैनात किए गए हैं और किसी तरह की ‘अस्थिरता’ पैदा नहीं करने दी जाएगी. अरब सागर और लाल सागर में बिगड़ते हालात पर नौसेना प्रमुख ने कहा कि समुद्री लूटरोधी दो अभियानों के लिए इलाके में भारतीय युद्धपोत पहले से ही तैनात हैं. नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने कहा कि पिछली बार जब बड़ी संख्या में भारतीय चालक दल वाले जहाज पर समुद्री लूट का प्रयास किया गया था, तो हमारे युद्धपोत तुरंत तैनात कर दिए गए थे
क्या है कारण
इजराइल-हमास संघर्ष से बिगड़े हालात
इजराइल-हमास संघर्ष के मद्देनजर लाल सागर में हूती चरमपंथियों को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार की ये टिप्पणियां आई हैं. एडमिरल कुमार ने कहा कि नौसेना का काम यह सुनिश्चित करना है कि हम समुद्री इलाके में अपने राष्ट्रीय हित का संरक्षण व रक्षा करें और उसे आगे बढ़ाएं.
एडमिरल आर. हरि कुमार ने ये कहा
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने कहा कि पिछली बार जब बड़ी संख्या में भारतीय चालक दल वाले जहाज पर समुद्री लूट का प्रयास किया गया था, तो हमारे युद्धपोत तुरंत तैनात कर दिए गए थे और हमने जवाब दिया था. उन्होंने कहा कि हमारा संदेश यह है कि हम किसी तरह की अस्थिरता या असुरक्षा पैदा नहीं होने देंगे. नौसेना प्रमुख ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए तैनात हैं कि समुद्री इलाके में हमारे राष्ट्रीय हित सुरक्षित रहें. हमारी अपनी तैनातियां हैं. वहां समुद्री लूटरोधी हमारे दो अभियान जारी हैं और वाणिज्यिक नौवहन के लिए ड्रोन रोधी सहायता प्रदान कर रहे हैं.

Comments