अयोध्या राम मंदिर निर्माण में कोन एक्टर्स ने किया महादान

अयोध्या राम मंदिर निर्माण में कोन एक्टर्स ने किया महादान, 


राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तो 22 जनवरी को होने जा रहा है लेकिन उसके पहले हम आपको बताने जा रहे हैं कि इसके निर्माण के लिए किन बॉलीवुड और साउथ के एक्टर्स ने डोनेशन दिया है। अनुपम खेर, मुकेश खन्ना से लेकर इस लिस्ट में हेमा मालिनी, मनोज जोशी का भी नाम शामिल है।




अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने जा रहा है। जहां दिग्गज नेता-अभिनेता शामिल हो रहे हैं। 22 जनवरी को होने वाले इस ऐतिहासिक दिन का एक तरह से पूरा देश साक्षी बन रहा है। देखा जाए तो हर कोई इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा था और वो पल आखिर आ चुका है। अक्षय कुमार, कंगना रनौत, टाइगर श्रॉफ, हरिहरण, रजनीकांत, अमिताभ बच्चन समेत अन्य एक्टर्स को न्योता भेजा गया और सभी रवाना भी हो गए हैं। वहीं, कुछ एक्टर्स ने इस मंदिर में भारी-भरकम रकम दान भी की है, कितने कितना पैसा डोनेट किया है, आइए जानते हैं।

अक्षय कुमार ने दिया था दान
साल 2001 में अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर कर बताया था कि उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए तो दान कर एक छोटी-सी शुरुआत कर दी है। उन्होंने लोगों को भी बताया था कि कैसे वह इसमें अपना योगदान दे सकते हैं। एक्टर ने लिखा था, 'बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। अब योगदान देने की हमारी बारी है। मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी हमारे साथ जुड़ेंगे। जय सियाराम।'

प्रणिता सुभाष ने दिया था 1 लाख रुपये
अनुपम खेर ने भी 2023 में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जहां वह अयोध्या गए थे और वहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था। निर्माण के दौरान की झलक दिखाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन्होंने भी कुछ अमाउंट दान में दिया है। इनके अलावा, प्रणिता सुभाष ने 1 लाख रुपये दान के तौर पर दिया था।

Comments