मुंबई के इलाके में क्यु चला बुलडोजर
मुंबई के इलाके में क्यु चला बुलडोजर
मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया. यहां पर अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पहले और बाद में हिंसा भड़क गई थी.
मुंबई:
मुंबई (Mumbai) के उपनगरीय इलाके मीरा रोड में प्रशासन की ओर से 'अवैध' निर्माणों को ध्वस्त किया गया. बड़ी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में इलाके में बुलडोजर की सहायता से कार्रवाई की गई. इस इलाके में अयोध्या के राम मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले और बाद में हिंसा देखी गई थी. मौके से सामने आए दृश्यों में रविवार शाम और सोमवार दोपहर को दो समूहों के लोगों को एक दूसरों पर पत्थर फेंकते देखा गया.
हिंसा उस वक्त भड़की जब मीरा रोड के नया नगर इलाके से श्री राम शोभा यात्रा गुजर रही थी. इस मामले में पुलिस ने सोमवार रात तक एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था.

Comments