क्यु लाजबाव आंकड़ों के बावजूद टीम इंडिया में नहीं मिल रहा मौका इस खिलाड़ी को

 क्यु  लाजबाव आंकड़ों के बावजूद टीम इंडिया में नहीं मिल रहा मौका इस खिलाड़ी को 


IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैचों में विराट कोहली नहीं खेलेंगे. ऐसा माना जा रहा था कि विराट कोहली की गैरमौजूदगी में सरफराज खान को मौका मिल सकता है.


फ्लैश



सरफराज खानपिछले लंबे वक्त से सरफराज खान खान डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया में इस युवा बल्लेबाज की इंट्री नहीं हो पा रही है. सरफराज खान डोमेस्टिक क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हैं. आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं. इससे पहले रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर के लिए खेल चुके हैं. दरअसल, आंकड़ें बताते हैं कि सरफराज खान फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार अपनी छाप छोड़ रहे हैं, लेकिन इस बल्लेबाज को टीम इंडिया में मौका नहीं मिल रहा है.

ये रिकार्ड है सरफराज के नाम 


सरफराज खान ने 44 फर्स्ट क्लास मैचों में 68.2 की एवरेज और 69.6 की स्ट्राइक रेट से 3751 रन बनाए हैं। जबकि इस युवा बल्लेबाज ने 37 लिस्ट-ए मैचों में 34.9 का एवरेज और 94.2 की स्ट्राइक रेट से 629 रन बनाए हैं। इसके अलावा 96 टी-20 मैचों में 22.4 की औसत और 128.3 की स्ट्राइक रेट से 1188 रन बने हैं। वहीं, सरफराज खान ने आईपीएल के 50 मैचों में 22.5 की एवरेज और 130.6 की स्ट्राइक रेट से 585 रन बनाए हैं। पिछले दिनों इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ पहली पारी में सरफराज खान 4 रन पर आउट हो गए थे, लेकिन दूसरी पारी में 67 गेदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी एक पारी में 10 कच्चे जड़े


Comments