फ़ूलों से सजाया जा रहा रामलला का दरवार
फ़ूलों से सजाया जा रहा रामलला का दरवार
भगवान रामलला का भव्य भवन प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयार हो रहा है. इसी जगह पर रामलला की दिव्य मूर्ति को विराजमान किया जाएगा. मंदिर के भीतर का एक वीडियो सामने आया है, डीडी न्यूज द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में मंदिर के अंदर की खूबसूरती, भव्यता और साज-ओ-सज्जा साफ दिखाई दे रही है. वीडियो में संगमरमर से बना भव्य मंदिर रोशनी में सराबोर दिख रहा है. इसके खंभों को फूलों से सजाया गया है. मंदिर की सीढ़ियों पर काम करने वाले लोग छत से रंग-बिरंगी फूलों की मालाएं लटकाते हुए देखे जा सकते हैं.
दिल्ली सरकार ने 22 जनवरी को हाफ डे का अवकाश किया घोषित
‘आरोग्य मैत्री डिजास्टर मैनेजमेंट क्यूब'
अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयारियां जारी रहने के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वह किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए व्यापक चिकित्सकीय तैयारी और प्रतिक्रिया योजना बनाने के वास्ते उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है.
Comments