खूंखार खूनी भेड़िया
एक बार की बात है एक जंगल में सभी जानवर मिल जुल कर रहते थे।
एक दिन जंगल के राजा शेर को बुखार आ गया शेर काफी उदास था अपनी प्रजा को लेकर, उसके बाद शेर राजा ने अपनी प्रजा को बुलाया और अपनी राज पाठ की जिम्मेदारी सौपने के लिए महा पंचायत बुलायी। सभी जानवर वहा आए चीता, भालू, चील, हाथी, मगरमच्छ, गाय और भैस और मछलियां भी तालाब की पार पर आ गई।
शेर बोला - मुझे बुखार है। और मे आराम करना चाहता हूं लेकिन मुझे अपनी प्रजा का ख्याल सता रहा हैं।
इसलिए में कुछ दिनों के लिए राज पाठ कि जिम्मेदारी जंगल के इंस्पेक्टर भेड़िया को सौपना चाहता हूं। और इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी जंगल के युवा बछड़े को देना चाहता हूं।
शेर बोला- क्या आप सभी जंगल वासी सहमत हैं
सभी जानवर शेर की इज़्ज़त करते थे तो गीदड़ के राजा बनने पर किसी ने भी एतराज नहीं किया।
जैसे ही भेड़िया के हाथ में राज पाठ आया उसने अपने पास के इंसानी जंगल के मुखिया से मछलियां बेचने का सौदे कर लिए। इसके बदले भेडिया को मिलता इंसानो का खून जिसे पीकर वो सर्व शक्तिशाली होना चाहता था।
और सारे जंगल पर क़ब्ज़ा करना चाहता था
उसने एक रात इंसानो के दो बड़े ट्रक बुलाकर सारी मछलियां उसमे डाल दी और जंगल में से वो निकलने लगे। भेड़िया ने सभी चेक पोस्ट के गार्ड को नशीला पानी पिलाकर सुला दिया। जब ट्रक आधा जंगल पार कर गए तब युवा बछड़े की आंखे खुली और वो तालाब के पास पानी पीने गया उसने देखा तालाब शांत है।
तभी एक डरी हुई मछली बाहर आकर उसने युवा बछड़े को घटना की सारी जानकारी दी।
मछली- युवा बछड़े भेड़िया इंसानो के साथ दो ट्रक लाया और सारी मछलियां को पकड़कर इंसानों के जंगल में ले गया है। प्लीज युवा बछड़ा उन्हें बचा लो।
ये सुनकर युवा बछड़ा अपनी बाइक लेकर उनके पीछे आँधी की रफ़्तार से निकल पड़ता है।
रास्ते मे उसने अपने बंदर मामा को फोन कर दिया और बंदर मामा ने आगे रास्ता जाम कर दिया और जाम रास्ते को देखकर ट्रक ड्राइवर ने ट्रक के ब्रेक खींच दिए।
भेड़िया बाहर निकला और जाम रास्ते पर खड़े बंदर से कहने लगा
अबे बंदर रास्ता खोल ये जंगल के राजा का आदेश है।
इतनी ही देर में पीछे से युवा बछड़ा इंस्पेक्टर ने आकर ट्रक ड्राइवर और भेड़िये पर हमला कर दिया और इंसानो सहित सब को बंधक बना लिया और उन्हें जैल में डाल दिया।
उसके बाद सारी मछलियां को तालाब में छोड़ दिया।
सारी मछलियां युवा बछड़ा इंस्पेक्टर और बंदर को थैंक्स बोला
राजा और जंगल के सभी जानवरों ने युवा बछड़ा और बंदर मामा के कर्तव्य के प्रति ईमानदारी के लिए पुरस्कृत किया।
इसलिए अपना काम हमेशा ईमानदारी से करना चाहिए।

Comments